प्रचार के अंतिम दिन मंत्री अशोक चौधरी ने चिराग के लिए मांगे वोट

प्रचार के अंतिम दिन मंत्री अशोक चौधरी ने चिराग के लिए मांगे वोट
महुआ। रेणु सिंह
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने महुआ के विभिन्न गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित और लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी चिराग पासवान को रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए वोट मांगे।
वे महुआ बाजार में पूर्व नगर पार्षद अरुण सिंह के आवास पर आहुत नुक्कड़ सभा कर एनडीए द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। वही कहा कि चिराग पासवान को जिताकर भेजने पर वे भारत सरकार में मंत्री बनेंगे और हाजीपुर के साथ महुआ का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि महुआ की धरती पूर्व से ही चिराग पासवान के पिता स्व रामविलास पासवान को सर आंखों पर बिठाते आए हैं। इस बार चिराग पासवान को भी अपना बहुमूल्य वोट देकर रिकार्ड मतों से जिताएंगे। यहां अरुण सिंह ने भी चिराग पासवान के जीतने पर महुआ की विकास का भरोसा दिया। उनके अलावा जागेश्वर राय, रमैया सिंह, नीरज आदि ने भी विचार रखें। उधर पकड़ी दरवार में सभा की। यहां अमरनाथ सिंह टून्ना, भोला सिंह, अमित, दीपू आदि थे। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यहां से श्री पासवान रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।