स्काउट गाइड और बाल संसद के द्वारा डोर टू डोर घूम कर वोटरों को किया गया उत्साहित, पांचवे चरण के मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का किया अपील
स्काउट गाइड और बाल संसद के द्वारा डोर टू डोर घूम कर वोटरों को किया गया उत्साहित, पांचवे चरण के मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का किया अपील
महुआ। रेणु सिंह
पांचवें चरण में सोमवार होने वाले हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर के स्काउट गाइड और बाल संसद के द्वारा डोर टू डोर जाकर वोटरों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
स्कूल में प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में स्काउट गाइड और बाल संसद के द्वारा सोमवार को होने वाले मतदान में वोटरों को प्राथमिकता देने की अपील की गई। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को उत्साह भरा। साथ ही चुनाव में विभिन्न पहचान पत्रों के बड़े में भी जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा हाथों पर जागरूकता से संबंधित मेहंदी भी लगाकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर वोटरों को उत्साहित किया गया। इस अभियान में सभी बच्चे पहले मतदान फिर जलपान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए सब लोग मिलकर करें मतदान आदि नारे लग रहे थे। इस जागरुकता अभियान में सुधा कुमारी, सुमन लता, संगीता कुमारी, आशा कुमारी, विनीता, सारिका, सजना परवीन, गीता, रंजीता, कार्तिक आनंद, पुष्कर राज, साहिल, श्रुति, रिया, खुशबू, कल्पना आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके हाथ में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर, बैनर और विभिन्न स्लोगन लिखित तख्तियां भी थी। उधर कुशहर खास मैं जीविका दीदीयां, महुआ नगर परिषद में सफाई कर्मियों के द्वारा भी मतदाता जागरूकता चलाया गया।
