May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बूंदाबूंदी बारिश के बीच हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न ।

बूंदाबूंदी बारिश के बीच हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न । ( जिला पदाधिकारी द्वारा घोषित बुथ पर उपलब्ध सुविधाएं कुछेक बुथो को छोड़ सभी जगह नदारत। )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,लोकसभा सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में संपन्न हुए पांचवें चरण के चुनाव में बूंदाबूंदी बारिश के बीच 57% वोटो के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ।बताते चले कि राज्य के पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हाजीपुर सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दिन जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा घोषित प्रत्येक बूथों पर उपलब्ध सुविधाओ में अधिकांश बूथों पर देखने को नहीं मिली। पूर्व के घोषित सुविधाओं में छाया के लिए सेड की व्यवस्था ,साथ ही पेयजल ,मेडिकल एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ बूथों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर न छाया की व्यवस्था थी और न ही पानी और मेडिकल सुविधा। मतदाताओं ने कहा की सरकार की एक खोखली घोषणा साबित हुई ।सभी बूथों पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपने-अपने चेहते उम्मीदवार के प्रति मताधिकार का प्रयोग किया ।हाजीपुर सुरक्षित लोकसभा संसदीय क्षेत्र को हॉट सीट माना जाता है, चुकी यहां से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं इंडी महागठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के बीच सीधा मुकाबला है ।जिस प्रकार राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदान के प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया था ,इसके बावजूद भी शाम 6:00 बजे तक लगभग 57% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में अधिकांश महिलाएं थी ।चुकी इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में पुरुष रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्य में निवास करते हैं ,वैसे स्थिति में मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़ सकता है।

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में संपन्न हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वालों में प्रमुख व्यक्तियों में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ,पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद रामकिशोर उर्फ रामा सिंह ,वैशाली लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार व पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ,महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ,हाजीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ,जदयू नेता जागेश्वर राय, जागेश्वर राय, लोजपा नेता संजय सिंह , उमेश कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह ,मनोज राय ,दिलीप राय सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में शांतिपुर वातावरण में चुनाव संपन्न कराने वालों में वैशाली डीएम यशपाल सिंह मीणा ,एसपी हर किशोर राय, महुआ एसडीएम चंद्रिका अत्री, एसडीपीओ सुरभ सुमन ,महुआ वीडियो सुजीत कुमार ,थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के साथ-साथ सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं समाज सेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई । शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव से जहां पर तमाम पदाधिकारी, कर्मचारी ने राहत की सांस ली वहीं जनता में भी शांति का माहौल देखने को मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.