चिराग और उमेश कुशवाहा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
चिराग और उमेश कुशवाहा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
महुआ के कन्हौली मैदान में हेलीकॉप्टर उतरते ही वीर हुई बेकाबू, चिराग पासवान व उमेश कुशवाहा जिंदाबाद के नारे के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
महुआ। रेणु सिंह
चिराग पासवान और उमेश कुशवाहा के रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिससे यहां कुछ देर के लिए कन्हौली बाजार अस्त व्यस्त हो गया। ऐसे तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी आना था लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। इधर चिराग पासवान और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के हेलीकॉप्टर कन्हौली मैदान में उतरते ही भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जिंदाबाद के नारे के साथ उनकी सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
यहां वैशाली संसदीय क्षेत्र के दो पंचायत कन्हौली विशनपरसी और कन्हौली धनराज में एनडीए समर्थित लोजपा रा के उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में हुए लोगों से वोट देने की अपील करने आए थे। श्री पासवान को यहां शाम 4 बजे आना था लेकिन डेढ़ घंटे विलंब से उनका हेलीकॉप्टर पहुंचा। बावजूद बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखना के लिए जमे थे। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रत्याशी वीणा देवी रथ के ऊपर सवार होकर रोड शो किया। यहां कन्हौली बाजार में उमरा जन सैलाब के कारण दोनों नेताओं को बाजार पार करने में एक घंटे समय लग गए। उनका रथ बाजार से पार हो रहा था और जगह-जगह लोग अपने घर के उनपर फूल बरसा रहे थे। चिराग पासवान और उमेश कुशवाहा के साथ प्रत्याशी वीणा देवी हाथ जोड़े चल रहे थे। इस बीच युवाओं की टोली चिराग भैया जिंदाबाद, उमेश कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही हर हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगातार लग रहे थे। भीड़ में महिलाओं की संख्या अधिक थी और वह चिराग पासवान का एक झलक पाने को बेताब थी। युवा वर्ग में तो उत्साह का पारावार नहीं था। उनका रोड शो कन्हौली विट्ठल मोड़ से निकालकर सैदपुर, मानपुर होते हुए पहाड़पुर पहुंची। इसके बाद उनका काफिला सोंधो, अंधारी गाछी, कर्पूरी चौक, गोरौल होते हुए वैशाली पहुंची। यहां पर वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के अलावा लोजपा के प्रदेश महासचिव सनोज पासवान, एसटी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, वरीय नेता अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, संजय चौधरी, कामेश्वर सिंह, गीता कुशवाहा, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, शंभू पासवान, दिलीप पासवान, डॉ मनोज, जदयू के प्रो वेद प्रकाश पटेल, वीरचंद्र पटेल, राजीव यादव, विद्या कुमारी राय, अनमोल चौधरी आदि भी थे। उनके काफिले में युवा महिलाएं पैदल चल रहे थे। उनमें उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।
