May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आग से बचाव की दी जानकारी

आग से बचाव की दी जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल कर स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। उनके द्वारा बताया गया कि आग लगने का कारण क्या होता है और इससे कैसे बचे जा सकते हैं। उनके द्वारा किए गए मॉक ड्रिल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मंगलवार को अनुमंडल के महिसौर स्वास्थ्य केंद्र पर आग से बचाव को लेकर अभियान चलाया। उनके द्वारा गैस सिलेंडर में आग जलाकर दिखाया गया और उसे बुझाने के तौर तरीके भी बताए गए। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर से चूल्हे तक जाने वाले पाइप को दुरुस्त रखें। कटे-फटे पाइप होने पर उससे गैस लीक होती है और आग पकड़ने का डर रहता है। उन्होंने आग लगने पर उसे बुझाने के भी तरीके बताए। साथ ही आग लगने के दौरान घायलों को किस तरह अस्पताल पहुंचाएं और प्रथम उपचार क्या करें। इसके बारे में बताया गया। यहां पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को ग से बचाव को लेकर जानकारी दी गई और उन्हें क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.