May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आज दो फीडरों में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली

आज दो फीडरों में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली
महुआ। रेणु सिंह
मेंटेनेंस कार्य होने के कारण महुआ सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले दो फीडरों में बुधवार को 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी।
यहां कनीय अभियंता सुशांत कुमार द्वारा मंगलवार को बताया गया कि सिंघाड़ा और चांदसराय फीडर के उपभोक्ताओं को सुबह 7 बजे से 10 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। उक्त दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं को 6 घंटे बिजली से महरूम रहना पड़ेगा। उन्होंने उक्त दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं से समय पूर्व पानी भंडारण के साथ विद्युत संबंधी कार्य पूरा कर लेने की अपील की है। बताया गया कि सिंघाड़ा और चांदसराय फीडर के 11 केवीए तार में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिससे बिजली बाधित रहेगी। वहीं अन्य फीडरों में पूर्व की तरह बिजली बहाल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.