May 23, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

अयोध्या के लिए रवाना हुए 71 तीर्थ यात्री

अयोध्या के लिए रवाना हुए 71 तीर्थ यात्री
महुआ। रेणु सिंह
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम तीर्थ के लिए महुआ से बुधवार को 71 तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्हें यहां परसोनिया गुदरी हाट स्थित शिव मंदिर से पूजा पाठ के साथ ब्रह्मचारियों द्वारा हवन कराया गया। उसके बाद धर्म की झंडा दिखाकर उन्हें रवाना किया गया।
यहां कृषक कल्याण समिति द्वारा चार दिवसीय अयोध्या धाम यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों को हिंदू जागरण मंच के विनोद यादव, अमर कुशवाहा, आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार, समिति के विश्वनाथ सिंह, संजीव कुमार, डॉ अजय कुमार ने सनातन धर्म का झंडा दिखाकर उन्हें रवाना किया। जानकारी देते हुए डॉ अजय ने बताया कि तीर्थ यात्री थावे होते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे। जहां बाबा गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे। उसके बाद गुरुवार को कबीर दास के समाधि स्थल मगहर होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। अयोध्या धाम से विंध्याचल होते हुए बनारस और चौथे दिन बनारस से ताड़का वध स्थान बक्सर होते हुए अपनी यात्रा की समापन करेंगे। यहां यात्रा के पूर्व तीर्थ यात्रियों में उत्साह, उमंग के साथ भक्ति सिर चढ़कर बोल रही थी। वह जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.