May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के दो फीडरों में एक सप्ताह तक जारी रहेगी बिजली समस्या

महुआ के दो फीडरों में एक सप्ताह तक जारी रहेगी बिजली समस्या
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय सब स्टेशन अंतर्गत दो फीडरों में आगामी एक सप्ताह तक बिजली समस्या जारी रहेगी। उक्त सब स्टेशन अंतर्गत सिंघाड़ा और चांदसराय फीडर के उपभोक्ताओं को 4 घंटे बिजली के लिए महरूम रहना पड़ेगा।
बुधवार को जानकारी देते हुए कनीय अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि उक्त दोनों फीडरों में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण अपराह्न 1:00 बजे से शाम 5 तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों फित्रों में मेंटेनेंस का कार्य एक सप्ताह तक जारी रहेगा। जिसके कारण उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.