साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक।
साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक।
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। इसी उद्देश्य से गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं बच्चों के साथ साइकिल पर सवार होकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया । भारत स्काउट एवं गाइड के रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में साइकिल रैली निकालकर एवं घर-घर जाकर मतदाताओं से 25 तारीख को होने वाले लोकसभा चुनाव में मत देने की अपील की। मत की कीमत बहुत बड़ी है ,मत के दम पर देश खड़ी है आदि नारों के साथ बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को हर हाल में मतदान करने की अपील की । साइकिल रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर कटरमाला पंचायत के गोढिया हाट, बहादुरपुर ,आदमपुर, कटरमाला मध्य विद्यालय , बेलवर हाट होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुआ। लगभग 8 किलोमीटर की यह साइकिल रैली जिसमें लगभग 500 बच्चे शामिल थे जो अद्भुत लग रहा था। जिस रास्ते से रैली गुजर रही थी,उस रास्ते के लोग निकालकर खड़े हो जाते थे। उन लोगों को 25 तारीख के होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया । स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लेते हुए नारा बुलंद किया कि हम सब ने ठाना है, वैशाली में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इस अभियान के अंतर्गत स्काउट गाइड ने वैसे मतदाताओं को चिन्हित किया जो दिव्यांग है या बूथ तक जाने में असमर्थ है । उन्हें यह बताया गया कि मतदान के दिन बूथ पर जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था है। आप सभी निश्चित रूप से अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विद्यालय के तरफ से कटरमाला मध्य विद्यालय के दो बूथ,पंचायत भवन कटरमाला, बहादुरपुर एवं महम्मदपुर दरिया के दो बूथ पर स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवी मतदाताओं की सेवा करने के लिए प्रतिनिधित्व किये गये हैं। इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण के साथ रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह,राहुल कुमार चौधरी,अजीत कुमार, राकेश कुमार,रामबाबू राम, ऋतुराज,पूर्णिमा कुमारी,मो0 जमालुद्दीन ,पंकज कुमार,निशा कुमारी, अंशु कुमारी ,दीपांशु कुमारी, मधुमिता कुमारी,मोहम्मद इमरान, इंद्रजीत कुमार, मोहम्मद शहजाद सहित स्काउट्स गाइड्स एवं विद्यालय के बच्चे चल रहे थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा कुमारी, नीतू कुमारी ,उमेश कुमार, सुषमा कुमारी सुरभि कुमारी एवं मोहन सिंह प्रमुख हैं।
