May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है वैशाली की बेटी वैनवी ।

नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है वैशाली की बेटी वैनवी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली( हाजीपुर) नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व वैशाली की बेटी वैनवी कर रही है। इसकी जानकारी वैनवी के पिता प्रोफेसर डॉ.विनय पासवान एवं कोच विमल कुमार सिंह ने दी ।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के श्री शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कंपलेक्स, वेलबाड़ी, पुणे ,महाराष्ट्र में 21 मई से 26 मई तक आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के प्रत्येक राज्य से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।इसी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर वैशाली जिले के वैशाली प्रखंड अंतर्गत केशोपुर ग्राम निवासी प्रोफेसर विनय पासवान की नौ वर्षीया बेटी वैनवी को मिला ।

वैनवी बुद्ध ग्लोबल विलेज एकेडमी की कक्षा तीन की छात्रा है ।उसे बॉक्सिंग में काफी अभिरुचि देखते हुए उसे इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा उनके माता-पिता ने दी, जिसका प्रतिफल आज वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है ।बताते चले की वैनवी का मेडिकल एवम फिजिकल जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और वह सामूहिक परेड में शामिल भी हो चुकी है ।वैनवी के दादा सेवा निवृत शिक्षक राजगीर पासवान, माता सरकारी विद्यालय की शिक्षिका एवं आसपास के सभी शुभचिंतक, खेल प्रेमी वैशाली व बिहारवासी उसकी सफलता के लिए मंगल कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.