May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धूप की तपिस में भी वोट डालने के लिए लवरेज रहे मतदाता महुआ। रेणु सिंह

धूप की तपिस में भी वोट डालने के लिए लवरेज रहे मतदाता
महुआ। रेणु सिंह,NR INDIA NEWS 

शनिवार को छठे चरण के हुए लोकसभा चुनाव में जेठ की तपन सबको रुलाया। तीखी धूप, उमस की गर्मी और लू के चल रहे थपेड़े के बावजूद खूब वोट पड़े। इस लोकतंत्र के महापर्व में महिला वोटरों ने अपनी भागीदारी निभाने में पुरुषों को पीछे छोड़ी।
महुआ प्रखंड के दो पंचायत कन्हौली विशनपरसी और धनराज में वोटरों ने खूब उत्साह दिखाया। यहां महिला वोटर तो लोकतंत्र के महापर्व में भूमिका निभाने में खूब दिलेरी दिखाई। कन्हौली विशनपरसी में तो एक बूथ पर 70 प्रतिशत से भी अधिक वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। धनराज पंचायत में 67.55 प्रतिशत महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 54.94 प्रतिशत पुरुष वोटर पर्व में भाग लिया। चिलचिलाती धूप में भी महिलाएं घर से निकलकर बूथ पर पहुंची और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महती भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटी। यहां सबसे बड़ी बात यह भी रही की किसी भी बूथ पर तू तू मैं मैं नहीं बल्कि आपसी प्रेम के बीच लोगों ने वोट डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.