ज्येष्ठ की तपती दुपहरिया में खेत के पगडंडी से होकर वोट की चोट देने पहुंची महिला वोटर
ज्येष्ठ की तपती दुपहरिया में खेत के पगडंडी से होकर वोट की चोट देने पहुंची महिला वोटर
रिपोर्ट :रेणु सिंह, वैशाली वैशाली,NR INDIA NEWS
तपती धूप और उमस की गर्मी ने वोटरों को सताया, भीषण गर्मी में भी वोट डालने के लिए बूथ पर जमी रही महिला वोटर

छठे चरण के वैशाली संसदीय क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को हुए चुनाव में वोटरों को तपती धूप और उमस घड़ी-भरी गर्मी खूब सताया। हालांकि ज्येष्ठ की भरी दुपहरिया में तपती धूप और उमस भरी गर्मी में भी महिला वोटर अपनी लोकतंत्र की मजबूती को लेकर आधा किलोमीटर से भी दूर मतदान केंद्र पहुंची और वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। यहां आदि आबादी ने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया।
यहां कन्हौली धनराज पंचायत के बूथ संख्या 346 और 347 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर बेझा पर आधा किलोमीटर से भी अधिक दूर से वोटर खेत की पगडंडियों से होकर इस ज्येष्ठ महीने की भरी दुपहरिया में बूथ पर पहुंचे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता निभाने के लिए उन्होंने तपती धूप और उमस की गर्मी को भी नजर अंदाज किया। हालांकि बूथों पर मिलने वाली सरकारी सुविधा नदारत दिखी। पेयजल के लिए वोटर परेशान दिख रहे थे। बावजूद उनमें उत्साह की कमी नहीं था।
वोटरों की सहायता में सक्रिय रहे पदाधिकारी:
मतदान केंद्र पर वोटरों की सहायता के लिए पदाधिकारी सक्रिय दिखे। यहां कन्हौली बाजार के बुनियादी मध्य विद्यालय केंद्र संख्या 332, 333 और 334 पर पेयजल के लिए लोग भटक रहे थे। इस बीच पहुंचे बीडीओ संजीत कुमार को लोगों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पानी की सुविधा उपलब्ध कराई। इसी तरह उक्त केंद्र के अलावा बूथ संख्या 339 आंगनबाड़ी केंद्र मानपुरा, 335 मध्य विद्यालय सैद कन्हौली पर पहुंचे डीएसपी सुरभ सुमन ने कमजोर वोटरों की सहायता की। स्काउट गाइड के बच्चे भी वोटरों की सहायता कर रहे थे। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनराज, बिशनपुरा में भी में स्वास्थ्य कर्मी प्रकाश कुमार और आफताब आलम पहुंचकर दिव्यांग और लाचार वोटरो को मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
पदाधिकारी रहे चुस्त तो उचक्के हुए सुस्त:
वैशाली संसदीय क्षेत्र के महुआ प्रखंड अंतर्गत कन्हौली बिशनपरसी और धनराज पंचायत के 16 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए एसडीओ चंद्रिमा अत्री, डीएसपी सुरभ सुमन, बीडीओ संजीत कुमार, डीसीएलआर के अलावा विभिन्न पदाधिकारी दौड़ लगाते रहे। उनके ताबड़तोड़ दौड़े के कारण उचक्के लफंगों की कुछ नहीं चली। यहां मतदाताओं ने निर्भीक और निडरता के बीच मतदान किया।
