May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही वैनवी 9 वें पर रही

नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही वैनवी 9 वें पर रही ।

 

रिपोर्ट सुधीर मालाका

वैशाली( हाजीपुर) नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व वैशाली की बेटी वैनवी कर रही थी। इसकी जानकारी वैनवी के पिता प्रोफेसर डॉ.विनय पासवान एवं कोच विमल कुमार सिंह ने दी ।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के श्री शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कंपलेक्स, वेलबाड़ी, पुणे ,महाराष्ट्र में 21 मई से 26 मई तक आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के प्रत्येक राज्य से प्रतिभागी भाग लिया ।इसी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर वैशाली जिले के वैशाली प्रखंड अंतर्गत केशोपुर ग्राम निवासी प्रोफेसर विनय पासवान की नौ वर्षीया बेटी वैनवी को मिला । वैनवी बुद्ध ग्लोबल विलेज एकेडमी की कक्षा तीन की छात्रा है ।उसे बॉक्सिंग में काफी अभिरुचि देखते हुए उसे इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा उनके माता-पिता ने दी, जिसका प्रतिफल वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही थी । खेलें गए नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वैनवी ने कई प्रदेशों के खिलाड़ियों के साथ अपना प्रदर्शन करते हुए 9 वें स्थान प्राप्त किया । सभी शुभचिंतको, खेल प्रेमी वैशाली व बिहारवासी उसकी प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.