May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री द्वारा तेजस्वी यादव को जेल भेजने वाले बयान पर राजद ने विरोध जताया ।

प्रधानमंत्री द्वारा तेजस्वी यादव को जेल भेजने वाले बयान पर राजद ने विरोध जताया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! हाजीपुर ,लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव को चुनाव बाद जेल भेजने की बात पर राजद नेताओं ने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विरोध जताया है। वैशाली जिला राष्ट्रीय जनता दल जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार राय एवं शाहबाज सिद्दीकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विरोध जताते हुए कहा कि बिहार किसी की जागीर नहीं ,जो चाहे वह कर ले ।उन्होंने कहा की बिहार की जनता तेजस्वी यादव से प्यार करती है ,क्योंकि इन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं के बीच में जो छवि बनाई है, जिससे भाजपा वाले जलने लगे हैं। किसी में दम नहीं है जो तेजस्वी यादव को जेल भेज सके, क्योंकि तेजस्वी यादव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में लगे हुए हैं ।गरीबों की आवाज उठाते हैं, युवाओं को नौकरी दिलाने की बात करते हैं, इसलिए भाजपा वाले खासकर प्रधानमंत्री इसका विरोध कर रहे हैं । बिहार राजद इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री को अगाह करता है कि हम बिहार के रहने वाले बिहारी किसी गुजराती से डरने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.