सावन के तीसरी सोमवारी पर महुआ से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए निकलेगी जाएगी भव्य कावड़यात्रा
सावन के तीसरी सोमवारी पर महुआ से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए निकलेगी जाएगी भव्य कावड़यात्रा
महुआ। रेणु सिंह
हर साल की तरह इस साल भी बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए निकलने वाली 12वीं दिग्विजय कावड़यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक हुई। यह बैठक यहां डोगरा चौक स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम पर हुई। जिसमें यात्रा को यादगार और भव्य बनाने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के विनोद यादव ने कहा कि आगामी 05 अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। उनकी सेवा और सुरक्षा के साथ रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी कमेटी के द्वारा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शशि सिंह को कमेटी का संयोजक तथा मनीष कुमार और दामोदर यादव को उप संयोजक बनाया गया। वही संचालन कर रहे अमर कुशवाहा को कांवड़ियों की हर संभव व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंप गई। श्री कुशवाहा द्वारा बताया गया कि इस बार चार दर्जन से अधिक श्रद्धालु महुआ बाजार के शिव मंदिर से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ धाम दंडी यात्रा में शामिल होंगे। इस मौके पर उपस्थित प्रो अरुण, प्रो वेद प्रकाश पटेल, चंद्रिका झा, मंटू मौर्य, जितेंद्र झा, मिथिलेश सुमन, कमलेश शर्मा, मनोज सिंह, ब्रह्मानंद स्वामी, संजीव कुमार, वैद्यनाथ शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अंजू जायसवाल, बाबा कामेश्वर सिंह, मोहन सिंह आदि ने इस दिग्विजय कावड़ यात्रा को यादगार और भव्य बनाने के लिए अपने विचार दिए। वही अगली बैठक आगामी 09 जून को महुआ मंगरू चौक स्थित रमेश उपाध्याय के आवास पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर-हर महादेव, बाबा बटेश्वर नाथ आदि के जयकारे लगाते रहे।
