नहीं रहे गरीबों की आवाज रमेश राम,लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
नहीं रहे गरीबों की आवाज रमेश राम,लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली ,महुआ प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा निवासी दलितों के युवा नेता रमेश कुमार उर्फ भोली राम का मस्तिष्क पक्षाघात से पटना स्थित निजी अस्पताल में निधन हो गया । निधन की खबर मिलते हैं उनके चाहने वालों की बीच में अश्रु की धारा बहने लगी। सभी उनके घर पर जाकर अंतिम दर्शन हेतु इकट्ठा होकर संवेदना व्यक्त की। सामाजिक, राजनीतिक जनप्रतिनिधियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए समाज के लिए किए गए कार्य की गुनानुवाद किया। स्वर्गीय राम समाज में दबे पिछड़े, दलितों की आवाज बनकर हमेशा व्यवस्था के खिलाफ लड़ते रहे ।जहां कहीं भी किसी भी कमजोर वर्ग के साथ में अत्याचार होता था ,उसकी आवाज बनकर वे हमेशा आगे खड़े रहते थे ।उनके निधन से जो अपूर्णीय क्षति हुई है, इसे निकट भविष्य पूर्ण कर पाना संभव नजर नहीं आ रहा है । स्व राम के निधन पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ,स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पारसमणी ,गोविंदपुर पंचायत के मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय, भीम आर्मी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता ने विन्रम श्रद्धांजलि दी।
