पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष की हत्या के विरोध मे ए आई एस एफ ने निकाला कैंडल मार्च
*पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष की हत्या के विरोध मे ए आई एस एफ ने निकाला कैंडल मार्च* ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! हाजीपुर ,ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला इकाई की ओर से पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज कैंपस में हुए स्नातक के छात्र की निर्दयतापूर्ण हत्या के खिलाफ एवं दोषी को सजा दिए जाने की मांग को लेकर महुआ बाजार में प्रतिरोध सभा व कैंडल मार्च निकाला गया।
एआईएसएफ वैशाली जिला के अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुरानी बाजार से थाना चौक होते हुए गांधी स्मारक चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि छात्र हर्ष राज की हत्या के पीछे गहरी साजिश रची गई है।पटना विश्वविद्यालय में आए दिन मार पीट की घटना होती रहती हैं ,शिक्षा के मंदिर में बात बात पर हत्या की नौबत आ जा रही है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । सरकार सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे, विश्वविद्यालय से अराजकता खत्म करे हमारा संगठन हर्ष को न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगी ।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद के सदस्य सफदर इरशाद और उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने कहा की बिहार के विश्वविद्यालयो की केंपस गुंडों का घर बन गया है। सरकार इस मामला को संज्ञान में लेकर जल्द अपराधियों पर कार्रवाई करें ,कठोर से कठोर सजा दे । कैंडल मार्च में संगठन के आदर्श रंजन यादव ,विकास दास ,विजय कुमार ,नीतीश यादव ,गोरख पासवान ,गौरव कुमार ,चंदन कुमार पासवान ,प्रसिद्ध कुमार, लड्डू कुमार रोहित कुमार समेत दर्जनों छात्र शामिल हुए ।
