महुआ में एआईएसएफ ने प्रतिशोध सभा कर निकाला कैंडल मार्च
महुआ में एआईएसएफ ने प्रतिशोध सभा कर निकाला कैंडल मार्च
की छात्र को न्याय दिलाने की मांग, कैंडल मार्च के बाद गांधी स्मारक पर की प्रतिशोध सभा
रिपोर्ट : रेणु सिंह,महुआ वैशाली, NR INDIA NEWS
वैशाली प्रखंड के एक दैनिक अखबार के पत्रकार के पुत्र छात्र हर्ष राज की हुई पटना में पीट-पीट कर निर्मम हत्या के विरोध में एआईएसएफ द्वारा कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। वही गांधी स्मारक पर प्रतिशोध सभा कर मृतक को न्याय दिलाने की मांग की।
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में संगठन के से जुड़े सदस्यों ने यहां थाना के पास प्रतिरोध सभा कर घटना की तीव्र निंदा करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग की। प्रियदर्शी ने कहा कि छात्र हर्ष राज की हत्या के पीछे गहरी साजिश रची गई है। पटना विश्वविद्यालय में आए दिन मार पीट की घटना होती रहती हैं। उन्होंने घटना में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता की स्थिति है। उसे खत्म किया जाना चाहिए। संगठन के सफदर इरशाद व उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने कहां की विश्वविद्यालय कैंपस गुंडों का स्थल बनते जा रहा है। कैंडल मार्च में संगठन के आदर्श रंजन यादव, विकास दास, विजय कुमार, नीतीश यादव, गोरख पासवान, गौरव कुमार, चंदन कुमार पासवान, प्रसिद्ध कुमार, लड्डू कुमार, रोहित कुमार आदि शामिल थे।
