May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक

चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक

पटना 29 मई 2024 , अन्तिम चरण के मतदान और मतगणना के पहले आज चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एच आर श्रीनिवास द्वारा मतगणना सम्बन्धी गाईडलाइन को विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी द्वारा फॉर्म 17 सी की प्रमाणित प्रति सभी दलों के पोलिंग एजेंटों को निश्चित रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रावधान रहने के बावजूद पिछले चरणों में सम्पन्न हुए मतदान में ऐसी शिकायत मिली है कि पोलिंग एजेंटों द्वारा फॉर्म 17 सी की प्रति मांग किए जाने के बावजूद भी उन्हें सम्बद्ध पीठासीन पदाधिकारी द्वारा नहीं दिया गया है। राजद प्रवक्ता द्वारा राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की गई कि किसी दल विशेष के नेताओं द्वारा अपने भाषण में यदि आपत्तिजनक शब्दों एवं भाषा का इस्तेमाल किया जाता है तो उनके विरुद्ध चुनाव आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में चुनाव आयोग की भूमिका पारदर्शी, तटस्थ और निष्पक्ष दिखाई पड़नी चाहिए।
बैठक में राजद की ओर से चित्तरंजन गगन के अलावा मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह एवं अनिता भारती के साथ हीं कोंग्रेस, भाजपा, जदयू, सीपीआई माले,‌सीपीएम, लोजपा (आर) एवं अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
चित्तरंजन गगन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.