सड़क दुघर्टना में गोरौल थाना के चौकीदार की हुई मौत।
सड़क दुघर्टना में गोरौल थाना के चौकीदार की हुई मौत।
बुधवार को अहले सुबह गोरौल थाना के एक चौकीदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई . मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर गांव निवासी रामप्रवेश राय के 25 वर्षीय चौकीदार पुत्र अखिलेश कुमार राय डियूटी से अपने घर जा रहा था कि इसी बीच उसके घर से थोड़ी दूर उसका गाड़ी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया,
जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया और बुरी तरह जख्मी हो गया . घटना मिलते ही
थानाध्य्क्ष अरविन्द कुमार, अपर थानाध्य्क्ष पुष्पलता कुमारी सहित कई चौकीदार दुघर्टना स्थल पहुंच कर जख्मी हालत में चौकीदार को अस्पताल लाया ,
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया . जैसे ही डोक्टरों ने मृत घोषित किया वैसे ही उसके परिजन फुट फुट कर रोने विलखने लगे . थानाध्यक्ष ने सभी को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि चौकीदार अखिलेश कभी भी अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा , बहुत कम दिनों के नौकरी में वह सभी का दिल जीत लिया था . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर भेजा.
