May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उमस की गर्मी से व्याकुल पानी भरे नाद में पहुंचे नागराज

उमस की गर्मी से व्याकुल पानी भरे नाद में पहुंचे नागराज
लंबे समय तक पानी में रहकर करते रहे स्नान, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ने किया पूजा पाठ, महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी का मामला
महुआ। रेणु सिंह
इस समय हीटवेव के साथ उमस की हो रही गर्मी से न सिर्फ आमजन बल्कि जीव जंतु भी परेशान है। जीव जंतु इस गर्मी से बचने के लिए कहीं छांव का सहारा लेते हैं तो कहीं पानी में आकर बैठते हैं।
शुक्रवार को महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी में उमस भरी गर्मी से व्याकुल नागराज पानी भर नाद में जाकर बैठ गए और खूब अठखेलिया की। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बारिश के बावजूद शुक्रवार की दोपहर उमस की गर्मी की वजह से विशाल गेहूंमन सांप पानी भरे नाद में जा कर बैठ गया।‌ काफी देर तक नागराज फन फैलाए नाद में तैरते रहे। इसे देख कुछ लोग उनकी पूजा पाठ शुरू कर दिए तो कुछ वीडियो और तस्वीर लेने लगे। लोगों ने बताया कि इस समय विषधर गर्मी में बिल से बाहर निकल कर पानी में तैरते हैं और पूर्वा हवा को भी पीते हैं। लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे में तो क्या दिन के उजाले में भी इस समय पग पग पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.