प्रतिभा को मिला सम्मान तो प्रतिभागियों ने कहा थैंक यू हिंदुस्तान
प्रतिभा को मिला सम्मान तो प्रतिभागियों ने कहा थैंक यू हिंदुस्तान
महुआ। रेणु सिंह
हिंदुस्तान द्वारा शुक्रवार को हाजीपुर हथसारगंज स्थित राज पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान में महुआ के दर्जनों छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए। सम्मान पाकर उनमें खुशी का पाराबार नहीं रहा और उत्साह में उछलते हुए हिंदुस्तान को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।
यहां के प्रतिभाओं को अखबार द्वारा सम्मान देने की सूचना मिलने पर वह नियत समय से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया और हाल में जाकर बैठ गए। जब सम्मान मिलने की बाड़ी आई तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। मैट्रिक और इंटर में जिले में परचम लहरा चुकी वैशाली विद्यालय महुआ की छात्रा बरखा रानी को जब स्टेज पर बुलाया गया तो दौड़कर पहुंची और अपना सामान लिया। बरखा ने बताया कि हिंदुस्तान की सम्मान पाकर वह अभिभूत हुई है। इसी तरह संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा से स्कूल की प्रचार्या सीमा सिंह के साथ पहुंची लक्ष्य जायसवाल, अभिरंजन, खुशी राय, रोहित राज, आयुष सिंह,
कुमार कल्पना व अंजली जायसवाल ने बताया कि हिंदुस्तान अखबार से सम्मान पाना खुशी का पल है। छात्र छात्रों ने बताया कि जब उन्हें अखबार की ओर से मंच पर सम्मानित किया गया तो मन में विशेष अनुभूति हुई। इसी तरह खोपी की ईषा कुमारी ईषु कुमारी को भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उसने सम्मान पाते ही खुशी से कहा थैंक यू हिंदुस्तान। सम्मान लेने के लिए पहुंचे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह के साथ उमंग की विशेष अनुभूति थी। छात्र-छात्राओं ही नहीं बल्कि उनके साथ आए अभिभावको ने कहा कि हिंदुस्तान अखबार सच्ची, निष्पक्ष और ताजी खबरों के साथ समय-समय पर सामाजिक परिवेश में विशेष योगदान देता है। प्रतिभा को सम्मान देकर हिंदुस्तान ने लोगों का दिल जीता है।
