गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
गोरौल प्रखंड के तेज तर्रार व युवा पत्रकार मुकेश कुमार उर्फ प्रभात जी के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। वास्तव में मुकेश जी एक युवा एवं ईमानदार पत्रकार थे। आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के प्रांगण में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण की अध्यक्षता एवं शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के संचालन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में पत्रकार समाज का आईना होता है।मुकेश जी एक निष्पक्ष एवं इमानदार पत्रकार थे ।इन्होंने अपने पत्रकारिता जगत में सबों को प्रभावित किया है। आज वे हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हमारे बीच बनी रहेगी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण, सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, उमेश कुमार, रामबाबू राम, उमेश कुमार प्रसाद सिंह जय कृष्णा पाठक ,राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, सुरभि कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अजीत कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पंकज कुमार ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
