04 जून को प्रातः 08ः00 बजे से होगा आर .एन. कॉलेज स्थित बज्रगृह में मतगणना कार्य
04 जून को प्रातः 08ः00 बजे से होगा आर .एन. कॉलेज स्थित बज्रगृह में मतगणना कार्य
……………………………….
*मतगणना परिसर के अन्दर कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के नहीं कर सकते है प्रवेश*
……………………………
कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन लेकर मतगणना परिसर में नहीं करेंगे प्रवेश
………………………………
विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सैकड़ों की संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स प्रतिनियुक्त
…………………………….
हाजीपुर, 02 जून, 2024
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है, जिसमें हाजीपुर लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए 20 मई, 2024 सम्पन्न हुए मतदान के पश्चात् मतगणना का कार्य 04 जून 2024 को प्रातः 08ः00 बजे से आर. एन. कॉलेज,हाजीपुर के बज्रगृह के बगल में बने मतगणना हॉल में प्रारंभ होगा।
संयुक्तादेश में बताया गया कि मतगणना कार्य के अवसर पर बज्रगृह एवं मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था किया गया ताकि मतगणना कार्य सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी एवं दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि आर.एन. कॉलेज परिसर मे कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करें।
मतगणना परिसर के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
आर.एन.कॉलेज के मुख्य द्वार (दक्षिण साइड गेट) से प्रवेश : स्ट्रांग रूम में प्रतिनियुक्त अधिकारी और कर्मी, मीडियाकर्मी, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, आर.ओ. टेबल पर कार्य करने हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारी और कर्मी आर्.एन. कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे।
उम्मीदवारों द्वारा प्राधिकृत गणना अभिकर्ता का मतगणना हॉल में प्रवेश:
महुआ, mahanar,
राजपाकर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ता आर.एन.कॉलेज के पूरब साइड गेट (आर.एन. कॉलेज मैदान की तरफ) से प्रवेश करेंगे। हाजीपुर, लालगंज और राघोपुर के मतगणना अभिकर्ता आर.एन.कॉलेज के पश्चिम साइड से प्रवेश करेंगे।
हाल में प्रवेश करते समय किसी भी व्यक्ति के पास किसी प्रकार का थैला, मोबाइल फोन,माचिस ,सिगरेट, आईपैड, वीडियो ऑडियो रिकॉर्डिंग करने का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होना चाहिए।
मतगणना परिसर के बाहर बैरिकेडिंग स्थान पर, मतगणना हॉल के द्वारों पर तथा नगर क्षेत्र और मतगणना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु सैकड़ो की संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं।
मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडीएम (आपदा) को कंट्रोल रूम का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है।
मतगणना परिसर में सिविल सर्जन द्वारा आपात चिकित्सा हेतु चिकित्सकों के दल एवं एम्बुलेंस के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों के साथ कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
मीडियाकर्मी केवल चुनाव आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना परिसर में प्रवेश करेंगे।
मीडिया कर्मी गणना विधि की फोटोग्राफी नहीं करेंगे। मीडिया कर्मियों का मतगणना परिसर के बाहर अन्यत्र घूमना-फिरना वर्जित रहेगा। मीडियाकर्मी मतगणना कक्ष के बाहर बने मीडिया सेन्टर में ही बैठेंगे।
काउंटिंग हाल में पूरी मतगणना प्रक्रिया दौरान तारीख और समय के साथ सीसीटीवी कवरेज और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। कोई भी मतगणना कर्मी/अभिकर्त्ता मतगणना हॉल में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं कर सकते है।
दिनांक 3.5.2024 के अपराह्न से दिनांक 4.5.2024 को मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति तक धारा 144 लागू रहेगा।
किसी भी परिस्थिति में मतगणना अभिकर्त्ता स्ट्रांग रूम के पास एवं मतगणना कर्मी के प्रवेश द्वार आदि जगहों पर प्रवेश नहीं करेंगें।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, मतगणना सुप्रीवाइज़र, असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना स्थल पर 4.6.2024 को प्रातः 5.30 बजे पहुंच कर रिपोर्ट करना है।
