पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रोफेसर श्यामनारायण चौधरी।
पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रोफेसर श्यामनारायण चौधरी।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत प्रोफेसर श्याम नारायण चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि हाजीपुर प्रखंड के सेंदुआरी हाट, रजौली स्थित ए डी एकेडमी में मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने दिवंगत प्रोफेसर श्याम नारायण चौधरी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । सभा की अध्यक्षता आशादीप सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव राम स्वारर्थ राय ने किया जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार निराला ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राम स्वारर्थ राय ने कहा कि स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम नारायण चौधरी बहुआयामी व्यक्तित्व से जुड़े रहें है। व एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उनका पूरा जीवन मानवाधिकार की रक्षा के प्रति समर्पित रहा है । इस अवसर पर ए डी एकेडमी के निदेशक कृष्ण किशोर कमल ने कहा कि कहां कि प्रोफेसर श्याम नारायण चौधरी का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा है। हमें उनके विचारों पर चलकर कार्य करते रहने की जरूरत है। अपने संबोधन में शिक्षक उमेश कुमार निराला ने कहा कि उन्ही की प्रेरणा से आज हम सभी दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । वे एक प्रसिद्ध दार्शनिक व अर्थशास्त्री थे । उनका जीवन सदा दूसरों के लिए ही समर्पित रहा है । मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान को वैशाली जिले के सभी प्रखंडों तक गांव-गांव में पहुंचने का काम किया। जहां कार्यकर्ता एक दूसरे की मदद करते नजर आते हैं।आज वे हमारे बीच नहीं है ,फिर भी उनका विचार हमारे बीच है। इस अवसर पर विजय कुमार, रामनरेश यादव, सुधांशु कुमार, गोलू कुमार, राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसकार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चंदेश्वर राय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
