किसके सर सजेगी हाजीपुर की ताज ,शिवचंद्र या फिर चिराग।
किसके सर सजेगी हाजीपुर की ताज ,शिवचंद्र या फिर चिराग।
(एग्जिट पोल ने नेताओं की नींद उड़ाई, वही कार्यकर्ताओं में बढ़ी बेचैनी) रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए गिनती की अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है ।चक चौबंद व्यवस्था के बीच वैशाली डीएम यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व पूर्ण पारदर्शिता के बीच 20 मई के संपन्न हुए हाजीपुर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती की जाएगी । किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो ,इसकी हर तरह से ख्याल रखा गया है।हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे 14 उम्मीदवारों में खासकर इंडी महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम एवं एनडीए उम्मीदवार लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच सीधा मुकाबला है ।चुनाव प्रचार के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में दर्जनों सभाएं उनके नेताओं द्वारा किए गए थे। अपने पक्ष मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर इन्होंने नहीं छोड़ी ।संपन्न हुए 20 मई को मतदान के बाद चौक, चौराहे ,गली मोहल्ले में जीत हार की क्यास पर बहस होती रही। इन सबों के बाद धीरे-धीरे वह दिन आ ही गया जिस दिन का सबों का इंतजार था। 4 जून को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का आर एन कॉलेज में पुरी चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की जाएगी ।जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी की है ।दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों की जहां नींद उड़ गई है ,वही कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है ।विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल को देखें तो किसी की हार तो किसी की जीत दिखाई गई है ।हाजीपुर का मुकाबला कांटे का मुकाबला है। मतदाताओं की दबी जुबान से प्राप्त रुझानों के अनुसार देखे तो इंडी महागठबंधन की उम्मीदवार शिवचंद्रम को महुआ विधानसभा एवं राघोपुर विधानसभा में बहुमत मिलने की असार है, वही चिराग पासवान को महनार, हाजीपुर, लालगंज तथा राजापाकर विधानसभा में बढ़त होने की संभावना है ।वैसे स्थिति में सूत्रों के मुताबिक इंडी महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम की अपेक्षा एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है ।सच्चाई का पर्दा तो तब उठेगी जब मतगणना होगी, और स्पष्ट हो जाएगी किसका पलड़ा भारी है, इसका हल्का । किसके सर पर हाजीपुर का ताज होगा ,यह तो ईवीएम की गर्भ में बंद मतों के गिनती के बाद ही पता चलेगा।
