May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

काली दुर्गे राधे श्याम महामंत्र से भक्तिमय बना बरडीहा का योगी स्थान ।

काली दुर्गे राधे श्याम महामंत्र से भक्तिमय बना बरडीहा का योगी स्थान ।

रिपोर्ट नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।

 

पातेपुर ( वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा तुर्की पंचायत में 24 घंटे अष्टयाम यज्ञ को लेकर चारों तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इससे पूर्व 151 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकालीनिकाली गई। मुख्य यजमान पंकज कुमार एवम उनके पत्नी रंजना देवी ने आचार्य सुनील कुमार के वैदिक मंगलाचरण के साथ कलश में जल भरवाई ।
डभैच्छ शिव मंदिर से 151कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर बैंड बजाओं के साथ ढाई किलो मीटर दूरी तय कर बरडीहा योगी स्थान पहुंची।जय जोगी काली राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम महामंत्र से गूंजी गांव की आठों पहर। बरडीहा मुखिया रंजना देवी द्वारा यज्ञ मंडप की फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराई गई। इस मौके पर मुखिया रंजना देवी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से समाज में बुराई दूर होती है । इस मौके पर समाजसेवी शंभु राय, पंचायत समिति संजय कुमार उर्फ भीम, पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार सावन, गौतम कुमार सुबोध कुमार उर्फ बालाजी दशरथ राय , राजू राय,जय नारायण राय , प्रमोद ठाकुर, विनोद कुमार , रमेश राय, वीरेंद्र कुमार, महेश्वर राय समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.