May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मध्य रेल के 43 स्टेशनों पर लगाये गये 127 एटीवीएम मशीन

 

पूर्व मध्य रेल के 43 स्टेशनों पर लगाये गये 127 एटीवीएम मशीन
जल्द ही लगाए जाएंगे 40 और एटीवीएम

हाजीपुर -02.06.2024

यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने हेतु स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) लगाये जा रहे हैं । इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के 43 प्रमुख स्टेशनों पर 127 एटीवीएम स्थापित किये गये हैं । इनमें दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों पर 38 एटीवीएम, समस्तीपुर मंडल के 09 स्टेशनों पर 29 एटीवीएम, सोनपुर मंडल के 08 स्टेशनों पर 24 एटीवीएम, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 06 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम तथा धनबाद मंडल के 07 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम कार्य कर रहे हैं । इसके साथ ही जल्द ही पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर 40 और एटीवीएम स्थापित किये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है ।

एटीवीएम के जरिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाईन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं । प्रमुख स्टेशनों पर स्वचालित अनारक्षित टिकट वेंडिग मशीन टिकट काउंटर के आसपास स्थापित किए गए है। कई स्टेशनों पर ये एटीवीएम टिकट घर के अलावे स्टेशन के प्रवेश परिसर में भी स्थापित किये गये हैं जिससे यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेन पकड़ने के बीच कम समय लगेगी । एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है । ये एटीवीएम चौबीसों घंटे कार्य करती है । साथ ही इस सिस्टम में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा चुनने की सुविधा उपलब्ध है ।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर एटीवीएम के माध्यम से रेल टिकट खरीदने हेतु फैसिलिटेटर भी तैनात किए गए हैं। यात्री एटीवीएम से स्वयं टिकट बना सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तैनात एटीवीएम फैसिलिटेटर के माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालय से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड से या एटीवीएम पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से किराए का भुगतान किया जा सकता है।

दानापुर मंडल के पटना, राजेंद्रनगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, मोकामा, जहानाबाद, दिलदारनगर, पटना साहिब, झाझा, बिहार शरीफ, लखीसराय स्टेशनों पर कुल 38 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

सोनपुर मंडल के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, सोनपुर, मानसी, नवगछिया, बेगुसराय स्टेशनों पर 24 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी स्टेशनों पर 29 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

धनबाद मंडल के धनबाद, कोडरमा, डालटनगंज, नेसुब गोमो, गढ़वा रोड, पारसनाथ, सिगरौली स्टेशनों पर 18 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., डेहरी ऑन सोन, सासाराम, अनुग्रह नारायाण रोड एवं भभुआ रोड स्टेशनों पर 18 ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन उपलब्ध हैं।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.