May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वाको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक ।

वाको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली )वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा बिहार राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन सारण जिले के दिघवारा में 31 मई से 2 जून तक आयोजित की गई थी। बिहार किक बॉक्सिंग एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय कोच विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पदक की जड़ी लगा दी ।संपन्न हुई चैंपियनशिप में विमल कुमार सिंह एक स्वर्ण पदक ,अनुष्का कुमारी एक स्वर्ण पदक , अंशुमान कुमार यादव दो स्वर्ण पदक ,आकाश कुमार एक कांस्य तथा एक स्वर्ण पदक, अभिषेक कुमार एक रजत पदक, सुमित कुमार एक स्वर्ण पदक, जीतकर अपने-अपने हौसले बुलंद किया ।इस आयोजन में एकता सदस्य के रूप में राजा कुमार, कुंदन कुमार शामिल थे। खिलाड़ियों के उच्च प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ,शुभचिंतको ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.