हाजीपुर में जली चिराग बुझी लालटेन । (चिराग ने शिवचंद्र राम को दी शिकस्त )
हाजीपुर में जली चिराग बुझी लालटेन । (चिराग ने शिवचंद्र राम को दी शिकस्त )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली )लोकसभा सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में हुए मतगणना में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने इंडी महागठबंधन के नेता शिवचंद्र राम को 1,70,000 से अधिक मतों से पराजित किया ।बताते चले की हाजीपुर का लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट के रूप में जाना जा रहा था, क्योंकि यहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं इंडी महागठबंधन के राजद नेता व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के बीच में सीधा मुकाबला था। इस मुकाबले में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं ,जिसमें मात्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवचंद्र राम ने मतों की गिनती में बढ़त बनाई, बाकी सभी क्षेत्रों में चिराग पासवान का जलवा रहा। जीतने के बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार मेरे पिता ने इस हाजीपुर की जनता की सेवा की है, उसी प्रकार मैं अपने जीवन के अंत समय तक हाजीपुर की सेवा करता रहूंगा ।उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और कहीं से कोई किंतु परंतु का स्थान नहीं है। हमारे पांचों के पांच सांसद एनडीए गठबंधन में सरकार के साथ में रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को विकास के आगे लिए जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में वे नरेंद्र मोदी जी के साथ में हैं और आगे रहेंगे ।चिराग पासवान के जीत पर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मान रहे हैं। जगह-जगह समर्थकों द्वारा बम पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
