May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर, सेंदुआरी कैंपस में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पौधारोपण किया गया।

 

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह सचिव राजेश कुमार के निर्देशानुसार पारा विधिक सेवक संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर, सेंदुआरी कैंपस में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम विश्वकर्मा सेंटर मैनेजर गौतम तिवारी द्वारा किया गया।इस दौरान पीएलभी संतोष कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 5 जून 1972 को किया गया था,तब से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर बढ़ रहे खतरे को रोकना और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।विश्व पर्यावरण दिवस के लिए हर साल एक खास थीम और मेजबान देश होता है। सऊदी अरब को विश्व पर्यावरण 2024 का मेजबान देश बनाया गया हैं,जिसका थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर ध्यान केंद्रित करना हैं।कार्यक्रम में लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में राकेश कुमार, सुरेश कुमार, पंकज ठाकुर, पुष्पा देवी, सुरेंद्र ठाकुर, राम उदय कुमार, मुन्ना कुमार,भुलन ठाकुर, निरंजन कुमार, मिथलेश कुमार, टुनटुन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.