May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ वाया नदी सड़क पुल पर यात्रियों से भरी बस में आग लगने पर काबू के लिए पहुंची दमकल,

द वर्निंग बस बनने से बच्ची समस्तीपुर से पटना जा रही कोच बस
महुआ वाया नदी सड़क पुल पर यात्रियों से भरी बस में आग लगने पर काबू के लिए पहुंची दमकल, आग लगने पर बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे यात्री
महुआ। रेणु सिंह
तेज धूप और गर्मी में इंजन हिट हो जाने के कारण चलती बस में आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यह वाक्या गुरुवार की अपराहन महुआ बाजार के वाया नदी सड़क पुल पर हुई। हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और द वर्निंग बस होने से बच गई।
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर पटना जा रही कोच बस का इंजन हिट हो गया और उसमें आग पकड़ ली। गाड़ी जैसे ही यहां वाया नदी सड़क पुल पर पहुंची कि उसमें आग लगी होने के कारण धुआं की गुब्बार निकलने लगी। इसे देख लोगों ने हल्ला किया। चालक द्वारा बस को रोका गया। इस बीच उस पर बैठे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। गाड़ी की गेट से यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे। पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह, व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता, पंकज कुमार आदि ने बताया कि भगवान का शुक्र था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना पर तुरंत फायर कर्मी गाड़ी के साथ पहुंच गए और बस पर पानी के फब्वारे देकर द वर्निंग कोच होने से बचा लिया। अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि अगर मौके पर दमकल गाड़ी नहीं पहुंचती तो बस में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। उधर गाड़ी चालक द्वारा बताया गया कि तापमान बढ़ने और सूरज की तापिश के कारण गाड़ी के इंजन हिट हो जा रही है। जिससे गाड़ी में आग पकड़ लेती है। इस समय इस तरह की घटना अक्सर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.