May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रहस्यमय में ढंग से गायब हुई युवती का सुराग नहीं, परिजन सदमे में

रहस्यमय में ढंग से गायब हुई युवती का सुराग नहीं, परिजन सदमे में
महुआ। रेणु सिंह
चार दिनों से अचानक लापता युवती का सुराग नहीं मिलने से परिजन सदमे में है। गायब लड़की की लगातार खोज जारी है। फिर भी उसका कोई आता-पिता नहीं चल रहा है।
शनिवार को महुआ पहुंचे कटहारा थाना के बिशनपुर गढ निवासी बासुकी नाथ प्रधान ने बताया कि उनकी पुत्री मुस्कान प्रधान बीते 5 जून से अचानक लापता है। मुस्कान ने नीट की परीक्षा दी थी और परिणाम कुछ बेहतर नहीं आया था। उन्होंने पुत्री को गायब होने की सूचना थाने को भी दी है। चार दिन बीत जाने के बावजूद उसकी कोई सुराग नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनकी पुत्री गायब है और घर के लोग सदमे में है। उनके द्वारा लगातार पुत्री की खोज की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को थोड़ा सक्रिय होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.