बाबा बटेश्वर नाथ दिग्विजय कावड़यात्रा तैयारी को लेकर बैठक
बाबा बटेश्वर नाथ दिग्विजय कावड़यात्रा तैयारी को लेकर बैठक
महुआ। रेणु सिंह
पिछले 11 वर्षों से महुआ गांधी मैदान से निकलती आ रही बाबा बटेश्वर नाथ दिग्विजय कावड़यात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की महुआ पंचमुखी चौक के पास एक सभा हॉल में बैठक हुई। इस बैठक में इस बार 12वीं यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता ईश्वर दयाल सिंह शास्त्री, जबकि संचालन अमर कुशवाहा ने किया। इस मौके पर उपस्थित विनोद यादव, बैद्यनाथ राय, कामेश्वर सिंह बाबा, मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, अंजू जायसवाल, जितेंद्र झा, चंद्रिका झा, मनोज कुमार सिंह, विनोद बाबा, मुंशीलाल साह, महेश सिंह, डॉ संजीव, टुनटुन साह, कावड़यात्रा मंच के संयोजक शशि भूषण सिंह आदि है इस बार की यह यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। बताया गया कि आगामी 5 अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी पर यह दिग्विजय कावड़यात्रा महुआ के गांधी मैदान से निकाली जाएगी। इस मौके पर उपस्थित विनोद यादव और अमर कुशवाहा ने दार्शनिक विचार दिए। यह भी बताया गया कि इस बार गांव-गांव से श्रद्धालु कावड़यात्रा में भाग लेंगे। पहलेजा धाम से गंगाजल टैंकर में मंगाया जाएगा। इस कावड़यात्रा में महिलाएं, युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का भी प्रस्ताव लिया गया।
