केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
महुआ नगर के जवाहर चौक स्थित निजी विद्यालय में लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अविर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर कर एक-दूसरे को मुँह मीठा कराया। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने हाजीपुर के तमाम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि जिस तरह स्व. रामविलास पासवान को हाजीपुर की जनता का प्यार मिलता रहा उसी तरह चिराग पासवान को ऐतिहासिक जीत कराते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कार्यक्रम में महुआ के पूर्व सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,जेएमएस के प्रदेश प्रधान महासचिव बिरजु पासवान,छात्र लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष पारसमणि चौरसिया,चेहराकलां के पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर,विनय सिंह,राकेश सोनी,सचिन कुमार,जगदीश पासवान,मुकेश सिंह,नीतीश कुमार,सत्यम कुमार आदि उपस्थित थे।
