छात्रा से छेड़खानी का आरोप
छात्रा से छेड़खानी का आरोप
महुआ। रेणु सिंह
कोचिंग पढ़ने गई छात्रा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए किशोरी की मां द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। जबकि दूसरी ओर से भी रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
मामला महुआ थाना क्षेत्र के छितरौली गांव की है। उक्त गांव के राजेश कुमार सिंह की पत्नी नेहा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उनकी पुत्री अन्य लड़कियों के साथ परमानंदपुर कोचिंग पढ़ने जाती है। इस बीच उसके साथ कुछ मनचले फब्तियां ही नहीं कसते। बल्कि उसका दुपट्टा भी खींच कर छेड़छाड़ करते हैं। कोचिंग से आने के दौरान उनकी नाबालिक पुत्री के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की गई। घटना बीते शुक्रवार की बताई गई है। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरी ओर नवीन कुमार सिंह के द्वारा भी रंगदारी मांगने के विरोध करने पर पिता पुत्र को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
