May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरवाइवर बच्चों ने अपने समुदाय में प्रभात फेरी लगाकर बाल श्रम मुक्त जागरूकता फैलाई

सरवाइवर बच्चों ने अपने समुदाय में प्रभात फेरी लगाकर बाल श्रम मुक्त जागरूकता फैलाई

रिपोर्ट : शम्भू पंजियार ,पातेपुर वैशाली .

वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड के कवाही पंचायत के जिला स्तरीय तथा राज्य स्तरीय सरवाइवर बच्चों के साथ-साथ समुदाय के भंगुर परिवार के बच्चे भी विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अपने समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी लगाने में सहयोग किया जिसमें साथ देने के लिए वार्ड सदस्य तथा ट्यूशन शिक्षक भी उपस्थित थे और साथ ही विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सभी सरवाइवर बच्चों ने अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रभात फेरी लगाए ताकि समुदाय के बच्चे बाल मजदूरी में ना जाएं और सभी समुदाय के बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिले
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सरवाइवर बच्चों एवं समुदाय के बच्चे तथा समुदाय के लोगों के साथ निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया
* बाल श्रम अपराध है इसमें शामिल लोगों को दंड भुगतना पड़ सकता है
* सभी सरवाइवर बच्चों ने बाल श्रम मुक्त बिहार बनाने का शपथ लिया
* अपने आसपास यदि बाल श्रम हो रहा हो तो उसका विरोध करना चाहिए और साथ ही नजदीकी थाना या 112 नंबर पर फोन करके सूचना देनी चाहिए
* सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा मिलने का अधिकार है, अतः बाल श्रम नहीं होना चाहिए
* उसके बाद सभी सरवाइवर बच्चों ने अपने समुदाय में प्रभात फेरी लगाकर बाल श्रम मुक्त जागरूकता फैलाई
* ताकि समुदाय के बच्चे या उनके माता-पिता अपने बच्चों को बाल श्रम के लिए ना भेजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.