रेलकर्मियों ने अपनी समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया
रेलकर्मियों ने अपनी समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया
*महाप्रबंधक ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में केस निष्पादन के दिए निर्देश*
हाजीपुर: 11.06.2024
महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यक्तिगत रूप से रूचि ले रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 11.06.2024 को मुख्यालय, हाजीपुर में 04 रेलकर्मी/उनके आश्रितों ने महाप्रबंधक से मुलाकात की तथा अपनी विभागीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा । महाप्रबंधक ने विस्तारपूर्वक उनकी समयाओं को सुना तथा संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में केस निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।
विदित हो कि रेल से जुड़े स्टेक होल्डर की समस्याओं के निष्पादन के उद्देश्य से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक से मुलाकात हेतु प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित किया गया है । इसके लिए रेलकर्मी अपना नाम पूर्व में कार्मिक विभाग में रजिस्टर्ड करवाकर मंगलवार को महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं ।
महाप्रबंधक के इस पहल से रेलकर्मियों में काफी हर्ष है । कर्मचारी कल्याण के प्रति महाप्रबंधक की यह पहल रेलकर्मियों को और अधिक निष्ठा के साथ कार्य निष्पादन हेतु प्रेरित कर रहा है।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
