लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं की जानकारी दी गई
पातेपुर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान के तहत आज पुनः ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्र द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को गति देते हुए अपने आबंटित क्षेत्र में लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया गया। गत दो दिन के प्रयास से वैशाली जिला बिहार में नं 1 पर है और वैशाली जिले में पातेपुर नं 1 पर है। अपितु लक्षित आंकड़े को पूरा करने में सर्वर की समस्या हो रही है फिर भी सतत् प्रयास जारी है कि निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा किया जा सके। न्याय मित्र सुनिल कु सिंह ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पातेपुर के पत्रांक 83 दिनांक 22/7/2023 के द्वारा ग्राम कचहरी सचिवों को आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही न्याय मित्रों को उत्प्रेरित करनेवाले कर्मी के रूप में ड्यूटी लगी है। अन्य कर्मी भी लगाये गये हैं। मंगलवार से सभी पंचायतों में न्याय मित्र सुनील कुमार सिंह, सुमन कुमार, मनोज प्रसाद, ओम प्रकाश सिन्हा, पंकज कुमार आदिऔर ग्राम कचहरी सचिव कुमार गौरव, चित्तरंजन,सुजीत आदि सतत् कार्य कर रहे हैं।
