May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीवन मौत से जूझ रहे माले नेता राजू वारसी से मिलने महुआ पहुंचे माले जिला सचिव/ विशेश्वर प्रसाद यादव ।

जीवन मौत से जूझ रहे माले नेता राजू वारसी से मिलने महुआ पहुंचे माले जिला सचिव/ विशेश्वर प्रसाद यादव ।

राजू वारसी पर प्राण घातक हमला करने वाले की गिरफ्तारी के मांग पर 30 जुलाई 2024 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके डीएम /एसपी को सौंपा जाएगा ज्ञापन ।

महुआ 25 जुलाई 2024,

भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम का जुलूस समाप्ति के बाद सांप्रदायिक गुंडों के हमले के कारण जीवन मौत से जूझ रहे माले नेता राजू वारसी से मिलने महुआ पहुंचे।
विदित हो कि 17 जुलाई 2024 को 8:00 बजे रात्रि में महुआ के गांधी चौक पर मोहर्रम के जुलूस के अंदर उसका कुछ उपद्रवियों ने जय श्री राम और अल्लाह पैगंबर मुर्दाबाद सहित अन्य अपशब्दों का प्रयोग कर संप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की। मोहर्रम कमेटी के लोगों ने उन उपद्रवियों को पुलिस के हाथों सौंप दिया, उसके बाद तत्काल मोहर्रम का जुलूस समाप्त कर दिया गया। माले नेता राजू वारसी जो मोहर्रम के जुलूस में शामिल नहीं थे और उसके कर्ता/धर्ता भी नहीं थे। किसी स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में उलझ कर वहीं रह गए। महुआ पुलिस ने गिरफ्तार उपद्रवियों को मोहर्रम के जुलूस के प्रस्थान होते ही उन उपद्रवियों को छोड़ दिया। अफवाह फैलाने की इरादे से मार हो गया। मारा हो गया,हल्ला करते हुए वे लोग गोला रोड की तरफ इकट्ठा हो गये। राजू वारसी को लगा की सही में किसी को झंझट हो गया। वे अकेले पैदल ही उस ओर बढ़ गए। जहां दर्जन भर उपद्रवियों ने इन पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। 20 जुलाई 2024 को महुआ थाना कांड संख्या 620 /24 दर्ज हुआ, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण उपद्रवियों का हौसला आसमान पहुंच गया। वे लोग केस उठाने के लिए धमकी दे रहे हैं। केस नहीं उठाने पर झूठा मुकदमा करने और फिर से स्वस्थ होकर बाहर निकलने पर पिटाई करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाकपा माले ने 30 जुलाई 2024 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। श्री यादव ने महुआ के सभी न्याय प्रिय लोगों, संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाले , सांप्रदायिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने की चाहत रखने वाले नागरिकों से 30 जुलाई 2024 को 12 बजे दिन में जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया।
प्रेषक/विशेश्वर प्रसाद यादव, जिला सचिव भाकपा माले, वैशाली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.