March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 104 लीटर, मूल्य करीब सत्तर हजार को जप्त कर तस्कर मो अमर  गिरफ्तार  

अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 104 लीटर, मूल्य करीब सत्तर हजार को जप्त कर तस्कर मो अमर  गिरफ्तार

 

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुबल पूमरे हाजीपुर महोदय और मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुबल सोनपुर महोदय से प्राप्त निर्देशानुसार मादक पदार्थ और प्रतिबंधित सामान की तस्करी/तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे कार्यवाही अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रेसुबल अपराध आसूचना शाखा सोनपुर के नेतृत्व में बल सदस्यों द्वारा सोनपुर रेलवे जंक्शन/ यार्ड में गुप्त निगरानी की जा रही थी।इस दौरान गाड़ी के आगमन प्रस्थान के समय संदिग्ध व्यक्तियों /यात्रियों पर विशेष निगरानी रखते हुए, गुप्त सूत्रों से आसूचना संकलित किया जा रहा था। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर गाड़ी संख्या 09189 कटिहार स्पेशल के अनधिक ठहराव होने पर प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार सिंह साथ सउनि राजेश कुमार प्रा आ राजकिशोर मिश्र आ रवि प्रताप सिंह के द्वारा निगरानी और चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी के जनरल कोच के लेट्रिंग दरवाजा के पास वजनी तीन थैला के साथ एक व्यक्ती को प्रबल शक होने पर घेरकर थैला सहित पकड़ा गया, जो पूछताछ में स्वीकार किया कि वह देवरिया उत्तर प्रदेश से अपना थैला लेकर आ रहा है और बरौनी जायेगा। जिससे उसके थैला को बारी बारी से खोलवा कर चेक किया गया तो सभी थैला में टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब पाया गया। गाड़ी प्रस्थान के मद्देनजर रखते हुए थैला सहित उक्त व्यक्ती को प्लेटफार्म नंबर 03 पर नीचे उतरकर बारी बारी से थैला में से उसी व्यक्ती से बहार निकलवा कर गिनती करने पर क्रमश:~

(01) पहले थैला में 200 अदद Officers choice Whisky , B/No0238/L1 MFG 17.09.24

(02) दूसरे थैला में 200 अदद Officers choice Whisky,B/No0238/L1 MFG 17.09.24

(03) तीसरा थैला में 142 अदद Officers choice Whisky B/No0238/L1 MFG17.09.24& B/No0294 MFG 14.09.24और 34 अदद Radico Red Russian vodka B/No.972 dt 08.08.24 प्रत्येक 180ml प्रत्येक मूल्य 120 रुपया, कुल:~ 576अदद, *मात्रा 104 लीटर* *मूल्य करीब सत्तर हजार रूपए* बरामद हुआ। बिहार मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के वर्णित प्रावधानों के तहत बिहार राज्य में पूर्ण शराब बंदी होने और शराब का व्यापार और बाहरी राज्य से आवागमन गैर कानूनी होने के कारण बरामद अंग्रेजी शराब को विधिक कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया और अभियुक्त के द्वारा बाहरी राज्य से बिहार में शराब ले आकार मूल्य से करीब 100 रूपए अधिक पर बिक्री करने की स्वीकारोक्ति करने पर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर BNS, BNSS के प्रावधानों के तहत फोटो विडियोग्राफी किया गया।
*अभियुक्त का नाम पता:~*
मो अमर उम्र करीब 35 साल पे मो रिजवान सा माहना नूरपुर वार्ड नं 16 पो नूरपुर थाना बरौनी रिफाइनरी जिला बेगूसराय बिहार।
उपरोक्त परिस्थितियों के मद्देनजर चंदन कुमार सिंह निरीक्षक रेसुबल/अ आ शाखा सोनपुर के द्वारा फर्द कागजात जप्त बरामद शराब और गिरफ्तार अभियुक्त को लिखित प्रथिमिकी के साथ अग्रीत कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल थाना सोनपुर को सुपुर्द किया गया। रारेपु सोनपुर पर कांड संख्या 136/2024 दि 23.09.24 U/S 30(A) बिहार मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 दर्ज किया गया। मामले का अनुसंधान पु अ नि श्रीधर कुमार के द्वारा की जा रही है।

सादर प्रेषित
प्रभारी निरीक्षक
रेसुबल अ आ शाखा सोनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.