पॉलिथीन के खिलाफ चल छापेमारी अभियान
पॉलिथीन के खिलाफ चल छापेमारी अभियान
महुआ। रेणु सिंह
पॉलिथीन के खिलाफ नप द्वारा सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान ढाई किलो पॉलिथीन जप्त की गई। वहीं 2200 रुपए जुर्माना भी किया गया।
नगर प्रबंधक विनय रंजन के नेतृत्व में कर्मी अभय कुमार, सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार, सूरज कुमार, गुड्डू कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे। इस दौरान कार्यपालिका पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव आदि ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा।
