March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ का मना 25 वां स्थापना दिवस

अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ का मना 25 वां स्थापना दिवस
महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ का मंगलवार को 25 वां स्थापना दिवस महुआ अनुमंडल के पातेपुर स्थित आर्या उच्चतर विद्यालय में सिल्वर जुबली के रूप में मनाया गया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और क्लब को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर क्लब का गठन भी किया गया जिसमें गोरौल के मोहन कुमार सुधांशु को अध्यक्ष, पातेपुर के कामेश्वर प्रसाद गौतम को महासचिव, चेहराकला के रमेश प्रसाद सिंह और गोरौल के सुधीर कुमार झा को उपाध्यक्ष, महुआ के प्रिंस कुमार और राकेश कुमार मुन्ना को सचिव मनोनीत किया गया। चेहरा कला के संजय कुमार झा को कार्यालय सचिव, नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार बिपल्वी, को प्रवक्ता के साथ पांच सदस्य टीम संरक्षण मंडल में पूर्व अध्यक्ष मजहर हसन, पूर्व प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष नागेंद्र राय, संतोष कुमार वर्मा व शैलेंद्र कुमार पांडे को रखा गया। वही कार्यकारिणी सदस्य में सुधीर कुमार मालाकार, रंजीत कुमार, रवि शंकर कुमार, आशुतोष झा, सनी सिंह, राजीव कुमार, सुनील कुमार को रखा गया। सभी नए सदस्यों को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष मजहर हसन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार उपस्थित थे। पुनः आगामी 20 अक्टूबर के आसपास बैठक कराने का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.