March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन साथ ही

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

साथ ही
पटना-नई दिल्ली एवं मुजफ्फरपुर-आनंद विहार
क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार

हाजीपुर: 24.09.2024

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के मध्य और एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

गाड़ी सं. 04058 आनन्द विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल – यह स्पेशल 24 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार एवं सोमवार एवं को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02.35 बजे मुरादाबाद, 03.20 बजे चन्दौसी, 09.25 बजे लखनऊ, 14.35 बजे गोरखपुर, 18.25 बजे छपरा तथा 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 04057 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार स्पेशल – यह स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर, 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर 23.50 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 01.35 बजे छपरा, 05.05 बजे गोरखपुर, 11.50 बजे लखनऊ, 18.50 बजे चन्दौसी तथा 20.20 बजे मुरादाबाद रूकते हुए 23.30 बजे आनन्द विहार पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

इसके साथ ही पटना-नई दिल्ली एवं मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 02393 पटना-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे पटना से 30.10.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को छोड़कर चलाया जायेगा ।
2. गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-पटना क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 31.10.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर किया जायेगा ।

3. गाड़ी सं. 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे अब मुजफ्फरपुर से 21.10.2024 तक प्रतिदिन चलाया जायेगा ।
4. गाड़ी सं. 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे आनंद विहार से अब 22.10.2024 तक प्रतिदिन चलाया जायेगा ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.