मध्य विद्यालयों में परीक्षा समापन पर एसडीओ ने लिया जायजा
मध्य विद्यालयों में परीक्षा समापन पर एसडीओ ने लिया जायजा
महुआ। रेणु सिंह
प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में चल रहे वर्ग 01 से लेकर 08 तक की परीक्षा समापन मंगलवार को हो गई। इस मौके पर घूम-घूम कर एसडीओ ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को विभिन्न निर्देश दिए।
एसडीओ किशलय कुशवाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनपुर पहुंचे। यहां चल रहे वर्ग 01 से लेकर 8 तक की परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर शिक्षकों को विभिन्न निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई में ध्यान देने और अच्छा करने की नसीहत दी। एसडीओ श्री कुशवाहा ने बच्चों को मोबाइल में एप पर अपलोड जानकारी को भी साझा किया। यहां शिक्षक प्रेमलता कुमारी, गणेश कुमार, मो शाकिर, शर्मिला कुमारी, वीणा कुमारी अशर्फी दास आदि उपस्थित थे। पता है कि बीते 18 सितंबर से परीक्षा चल रही थी जो संपन्न हो गई। उधर मध्य विद्यालय सलहा में शिक्षक शेराज आलम, उपासना कुमारी, चंदन कुमार, विश्वनाथ सिंह, प्रमोद, सलोनी, सरोज, गुलनाज परवीन आदि ने सफलतापूर्वक परीक्षा ली।
