March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जितिया व्रत पर आज माताएं रखेंगी महाउपवास

जितिया व्रत पर आज माताएं रखेंगी महाउपवास
पावन स्नान के बाद पितरों को झींगनी के पत्ते पर ओठगन देकर नोनी के साग, झींगनी के सब्जी और मड़ूआ की रोटी किया ग्रहण
महुआ। रेणु सिंह
पुत्रों को दीर्घायु होने को लेकर की जाने वाली जीवित्पुत्रिका व्रत का नहाए खाए महुआ इलाके में मंगलवार को किया गया। यहां विभिन्न जलाशयों के अलावा घर पर माताएं पवन स्नान कर पितरों को ओठगन दिया।
व्रत की नहाए खाए को लेकर माता में काफी उत्साह और चहल-पहल रहा। उन्होंने स्नान के बाद पितरों को झींगनी के पत्ते पर ओठगन देकर स्वयं नोनी के साग, झींगनी के सब्जी और मड़ूआ की रोटी ग्रहण किया। पर्व का प्रसाद में नोनी के साग और मड़ूआ की रोटी अपने पुत्रों को भी खिलाया। बुधवार को माताएं जीउतिया व्रत का निर्जला उपवास रखेंगी। शाम में कुश के जीमूतवाहन बनाकर चीलो को का कथा श्रवन के साथ उनका पूजन करेंगी। गुरुवार की सुबह स्नान कर गाय के दूध से व्रत का समापन करेंगी। इस बार माताओं को तेज धूप सताएगी। आश्विन महीने में तेज धूप और उमस की गर्मी होने से उपवास करने वाली माताओं को कई संयम बरतने होंगे। तेज धूप और उमस की गर्मी के कारण प्यास अधिक सताएगी। प्यास और पसीना निकलने से डिहाईड्रेशन हो सकता है। ऐसे में पानी की कमी आ सकती है। जिस पर पंडितों द्वारा बताया गया कि मीठा जल (शरबत) लेने से उपवास भंग नहीं होता है। वही माताएं उपवास में बाहर नहीं निकलें और छांव का सहारा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.