स्नातक मतदाता मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री लेसी सिंह
स्नातक मतदाता मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री लेसी सिंह
महुआ। रेणु सिंह
स्नातक मतदाता मिलन समारोह में मंत्री लेसी सिंह, पूर्व एमएलसी दिवेशचंद्र ठाकुर सहित कई नेता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को गिनाते हुए एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार इं अभिषेक झा को वोट देने की अपील की।
मतदाता मिलन समारोह मंगलवार को पंचमुखी चौक कोल्ड स्टोर के पास एक भवन पर हुई। समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सुमन ने की। जबकि संचालन प्रो बेद प्रकाश पटेल व अकिलदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह, पूर्व एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर के अलावा सारण के एमएलसी प्रो वीरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, रालोमो के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, उमेश सिंह, मनीष शुक्ला, डॉ आसमा परवीन, अजय भूषण दिवाकर, अरुण कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखें। उपस्थित लोगों ने मतदाताओं से इं अभिषेक झा को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की।
