March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग भयभीत

महुआ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग भयभीत
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में थाना से महज कुछ ही दूरी पर मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। घटना का अंजाम देकर चोर आसानी से निकल गए। यह घटना तब हुई जब घर के लोग डॉक्टर से दिखाने गए हुए थे।
चोरी थाने के कुछ दूरी पर मुकुंदपुर स्थित वार्ड संख्या 23 में सुनील साह के घर में हुई। बताया गया है कि सुनील साह बाजार में फल के दुकान चलाते हैं। घर की महिलाएं डॉक्टर से दिखाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान दिन के करीब 01 से 2:30 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों की चोरी कर ली। भुक्तभोगी के अनुसार चोर घर से 50 हजार नगदी, चार थान सोने के गहने, पीतल और फूल के बर्तन, कंप्यूटर, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। थाने से म ज कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से लोग पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। चोरी से गरीब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.