March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा
महुआ। रेणु सिंह
यहां छतवारा महावीर मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के लिए बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 551 महिलाओं व लड़कियों ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत कलश को स्थापित किया गया।
श्रद्धालु महिलाएं मंदिर परिसर से कलश लेकर 3 किलोमीटर दूर महुआ के कालीघाट पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। यहां से श्रद्धालु महिलाएं महुआ गोला रोड, गांधी स्मारक से ताजपुर रोड होते हुए देवी देवताओं की जय घोष करते यज्ञ स्थल पहुंची।

जहां पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर रहा। श्रद्धालु महिलाएं के साथ काफी संख्या में लोग सनातन धर्म के झंडे लेकर देवी देवताओं के जय घोष करते हुए चल रहे थे। उनके आगे आर्केस्ट्रा ट्रॉली भक्ति गीत बजते हुए चल रहा था। कलशयात्रियों की सेवा में लोग जगह-जगह खड़े थे। लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग चरम पर था। भक्ति सिर चढ़कर बोल रही थी। कलश यात्रियों को कतारवध ले चलने के लिए युवा वर्ग सजग थे। बताया गया कि छतवारा महावीर मंदिर पर 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा यह होगा। यहां श्रद्धालु विद्वान संत से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.