औरंगाबाद जितिया नहाने के दौरान 39 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे राज्य के 14 जिलों में हुए।
औरंगाबाद जितिया नहाने के दौरान 39 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे राज्य के 14 जिलों में हुए।
डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। सबसे हृदयविदारक घटना औरंगाबाद में घटी, जहां दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चे डूब गए। बारुण थाना क्षेत्र के ईटहट में पांच किशोरियां व्रती महिलाओं के साथ तालाब में नहाने गई थीं। महिलाएं स्नान कर पास के मंदिर में में पूजा करने चली गई। किशोरियां नहाती रहीं। इसी क्रम में एक निशा डूबने लगी। उसे बचाने सगी बहन अंकू गई। वह भी डूबने लगी। दोनों को डूबता देख बाकी सहेलियां भी आगे बढ़ीं। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूदे। तब तक चार बच्चियां डूब चुकी थीं। इनमें से एक राशि को किसी तरह बचा लिया गया।
दूसरी घटना औरंगाबाद के ही मदनपुर के कुशहा में घटी। यहां भी जिउतिया नहान के दौरान जौ बुनने के दौरान हादसा हुआ। महिलाएं जौ बुन रहीं थीं, इसी क्रम में डेढ़ दर्जन बच्चे आहर में स्नान करने लगे। सभी डूबने लगे। चौदह को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन चार डूब गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आहर की खुदाई के दौरान एक जगह गहरा गड्ढा कर दिया गया था, उसी में तीन बच्चियां और एक बच्चा डूब गया। जिले में दो घटनाएं और घटीं। ऐसी ही घटनाएं छपरा, रोहतास, कैमूर, सीवान, मोतिहारी, बेतिया, बेगूसराय, गोपालगंज, भोजपुर, नालंदा, दरभंगा रिपोर्ट राहुल कुमार गोरौल वैशाली बिहार
